कोरोना के आज देश में 16,135 नए केस, 24 लोगों की मौत

Coronavirus Daily Update: कोरोना के आज देश में 16,135 नए केस, 24 लोगों.......

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 16,135 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,35,18,564 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 1,13,864 हो गए। 24 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई।

 

Read Also महाराष्‍ट्र में शिंदे का शक्ति परीक्षण आज, शरद पवार ने किया बड़ा दावा


मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.26 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 2,153 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रविवार को कुल 3,32,978 सैंपल्‍स का टेस्‍ट किया गया और अब तक कुल 86,39,99,907 सैंपल्‍स का टेस्‍ट किया गया है। देश में 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ कोरोना के मामले दर्ज किये जा चुके हैं। इस साल 25 जनवरी को देश में कोरोना के मामले चार करोड़ से ज्‍यादा हो गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *