कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 1,15,212 हुई, 28 की मौत

Coronavirus Daily Update: कोरोना के आज देश में 16,135 नए केस, 24 लोगों.......

कोरोना वायरस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 16,159 नए मामले दर्ज किए, जिसके बाद कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,35,47,809 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 1,15,212 हो गए।

28 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,270 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.26 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 737 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

 

Read Also 12 जुलाई को पीएम मोदी बिहार दौरे पर, विधानसभा परिसर में म्‍यूजियम की आधारशिला रखेंगे

 

मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.56 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.84 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,29,07,327 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय के मुताबिक नेशनल COVID-19 वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक देश में वैक्सीन की 198.20 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *