यमुनानगर में मिलावटी मिल्क केक बनाने वाली फैक्टरी पर सीएम फलाइंग ने मारा छापा

Yamunanagar News, यमुनानगर में मिलावटी मिल्क केक बनाने वाली फैक्टरी पर.....

(राहुल सहजवानी): यमुनानगर में मिल्क केक बनाने वाली फैक्टरी पर सीएम फलाइंग ने छापामार कर भारी मात्रा में मिल्ककेक बरामद किया है। यह मिल्ककेक सूजी और पाउडर वाले दूध से तैयार किया जा रहा था। मार्केट में यही मिल्क केक 250 रू प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से सैंपल लेने के बाद मामले की कार्रावाई शुरू कर दी                                                        Yamunanagar News

त्यौहरों की सीजन आते ही मिलावट करने वालों पर सीएम फलाइंग ने छापेमारी शुरू कर दी है। आज यमुनागनर के कलापुर गांव में राणा स्वीट फैक्टरी में सीएम फलाइंग की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बना हुआ मिल्क केक बरामद हुआ है। सीएम फलाइंग टीम ने अपने साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम व प्रदूषण विभाग की टीम को भी लिया। जैसे ही टीम फैक्टरी के अंदर गई फैक्टरी में मिल्क केक बना रही लेबर में भी हलचल मच गई। टीम ने जब फैक्ट्री में जांच शुरू की तो हर कमरे में मिल्क केक डिब्बों में भर कर रखा गया था और एक बुलेरों गाडी में मिल्ककेक के डिब्बे भरे हुए थे जिन्हे मार्केट में सप्लाई करने की तैयारी थी। बता दे कि यह मिल्क केक माकेंट के महज 250 रू प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने फैक्ट्री से सैंपल भरे और जांच के लिए लैब भेजें।

Read also:रोहतक एकता कॉलोनी में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से महिला की हालत गंभीर

कंलापुर में सीएम फलाइंग ने रेड के दौरान मौके से सैकडो किलो बना हुआ मिल्क केक बरामद हुआ जोकि सूजी और दूध के पाउडर से तैयार किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के सामने ही यह मिल्क केक सूजी और दूध के पाउडर से बनाया जा रहा था ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग पर भी स्वाल खडे होते है हालाकि अस्ल मिल्क केक मार्केट में 600 रू किलो से स्टार्ट होता है। फिल्हाल स्वास्थ्य विभाग ने मौके से सैंपल ले लिए और सीएम फलाइंग ने अपनी कार्रावाई शुरू कर दी। वही फैक्टरी मालिक सूजी और पाउंडर वाले दूध का मिल्ककेक तैयार कर उसे बिलकुल सही बता रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Yamunanagar News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *