राहुल गांधी की पेशी से पहले दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह, इन रूट्स से बचकर निकलें

Congress protest: कावंड़ यात्रा- आज इन सड़कों का ना करें उपयोग | Total tv | live

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को ईडी के सामने पेशी होनी है। पेशी से पहले दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिल्‍ली के लोगों को सलाह दी गई है कि वो आज दिल्‍ली की कुछ सड़कों से बचकर निकलें।

 

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू–पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर सुबह 7 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच जाने से बचें।

 

 

 

 

Read Also ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं – कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला

 

विशेष इंतजामों के कारण भारी ट्रैफिक की आवाजाही की उम्मीद है। विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

 

 

मोती लाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर भी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच विशेष यातायात व्यवस्था के कारण आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *