कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर सिरसा पहुंची महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता

Sirsa News, कांस्य पदक जीतकर सिरसा पहुंची महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता..

सिरसा(सतनाम सिंह): राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रोंज मेडल जीत कर भारत लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया सिरसा पहुंची। सविता का सिरसा में शानदार स्वागत किया गया। अपनी बहन के घर पहुंची सविता पुनिया ने कहा कि 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेल में हॉकी टीम को पदक मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा की खेल नीति को सराहा। सविता पुनिया ने कहा कि उनकी टीम की नजर अब एशियन गेम्स पर है। एशियन गेम्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में सीधे क्वालीफाई करेगी।

Read also: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा लगाने की प्रशासन द्वारा लोगों से अपील

द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया सविता पुनिया ने कहा कि खिलाड़ी को कभी हौसला नहीं छोड़ना चाहिए। परिवार का सहयोग मिलने से खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इंग्लैंड में उनकी टीम को कांस्य पदक मिला। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति बेहतरीन है। अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी भी हरियाणा की खेल नीति को सराहते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Sirsa News,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *