कारगिल विजय दिवस आज, राष्‍ट्रपति, पीएम ने शहीदों को किया याद

aaj ki taja khabre: कारगिल विजय दिवस आज, राष्‍ट्रपति, पीएम ने शहीदों को .......

कारगिल विजय दिवस के मौके पर आज तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दिल्‍ली के नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि दी। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी मंगलवार सुबह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे जहां उन्‍होंने शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि दी।  aaj ki taja khabre, 

इस मौके पर देश की 15वीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!

 

इस मौके पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन–बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत–शत नमन। जय हिंद!  aaj ki taja khabre, 

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों के प्रति सम्‍मान प्रकट किया। वहीं जम्‍मू और लद्दाख के द्रास में भी कारगिल विजय दिवस के मौके पर 1999 में हुए युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रृद्धांजलि दी गई।

aaj ki taja khabre, 

 

Read Also देश की 15वीं राष्‍ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

 

कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्‍तान के बीच साल 1999 में युद्ध हुआ था जो करीब 60 दिनों तक चला था और आज के ही दिन उसका अंत हुआ था। इस युद्ध में भारत को जीत मिली थी। इस युद्ध में भारत के 550 जवान शहीद हुए थे और करीब 1400 सैनिक घायल हुए थे। तभी से हर साल भारत में 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाता है।  aaj ki taja khabre, 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Watch live Tv.

aaj ki taja khabre, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *