15 अगस्त से पहले एक बार फिर सुरक्षा का अलर्ट जारी, इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश

News Today Hindi, 5 अगस्त से पहले एक बार फिर सुरक्षा का अलर्ट जारी.... | Live |

साहिल भामरी की रिपोर्ट – 15 अगस्त से पहले एक बार फिर सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार 15 अगस्‍त से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और यह भी कहा गया है कि भीड़भाड़ वाली जगहों के साथ ही जिन जगहों पर 15 अगस्त का कार्यक्रम होना है वहां पर पुलिस के सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जाएं।                          News Today Hindi,

दरअसल IB ने 10 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में आतंकी संगठनों की जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा की है जिसमें कहा गया है कि लश्कर–ए–तैयबा जैश ए मुहम्मद और अन्य आतंकी संगठन15 अगस्त के आसपास एक बड़ी साजिश रच रहे हैं। इनकी साजिश को नाकाम करने के लिए पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।

 

Read Also आम आदमी पार्टी ने गुरूग्राम में लगाया दो दिन का प्रशिक्षण शिविर

 

10 पन्‍नों की अपनी रिपोर्ट में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के अलावा जैश के आतंकियों की ओर से साजिश रचने की जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ISIS इन्हें लॉजिस्टिक मदद देकर धमाके कराना चाहता है। कई नेताओं, बड़े इंस्टिट्यूशन को निशाना बनाया जा सकता है। दरअसल, IB के इस अलर्ट में जुलाई के महीने में जापान के पूर्व PM पर हमले का भी जिक्र है। खुफिया एजेंसियों ने उदयपुर और अमरावती की घटना का भी अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है।                              News Today Hindi,

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *