जम्मू कश्मीर के डोडा में चीनी पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ एक आतंकी गिरफ्तार

Jammu Kashmir News : हथियारों के साथ एक आतंकी गिरफ्तार | Totaltv, News,

Jammu Kashmir News : जम्मू–कश्मीर के डोडा जिले में रविवार देर रात एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।

 

स्‍थानीय अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और करीब 14 जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन को बरामद किया गया है।

 

 

जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा के कारण पहले से ही सुरक्षा व्‍यवस्‍था को कड़ा किया हुआ है। इस दौरान सुरक्षाबलों को एक इनपुट मिला था जिसके आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की जाइंट टीम ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था को और कड़ा कर दिया था और संदिग्‍धों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान डोडा शहर के बाहरी इलाके में पुलिस की चैकपोस्‍ट पर एक संदिग्‍ध की तलाशी ली गई और उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया जिसके बाद उसको पकड़ लिया गया।

Read Also त्रिपुरा में बीजेपी ने लहराया परचम, बाकी राज्‍यों के उपचुनाव का LIVE UPDATE

 

जानकारी के मुताबिक इस आतंकी का मिशन था कि वो जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाए और इसके लिए उसे पाकिस्‍तान में बैठे उसके आकाओं से निर्देश भी मिल रहे थे।

 

गिरफ्तार किये गए आतंकी की पहचान फरीद अहमद के तौर पर हुई है और ये डोडा के ही कोटी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आतंकवादी के खिलाफ डोडा पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।



 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *