कुलगाम में दो आतंकवादियों ने किया सरेंडर

terrorist surrender

आतंकवादियों ने किया सरेंडर

जम्मू–कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को एनकाउंटर के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर दक्षिण कश्मीर जिले के हादीगाम इलाके में रात में शुरू हुआ था।

 

Read Also शिवसेना का शिंदे सरकार पर हमला, देवेंद्र फडणवीस पर कसा तंज

 

अपील पर आतंकवादियों ने किया सरेंडर

हालांकि, आतंकवादियों ने अपने माता–पिता और पुलिस की अपील पर सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया। इन आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को बड़ी संख्‍या में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर पर लिखा, “मुठभेड़ के दौरान, 02 स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता–पिता और पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया। # आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला–बारूद बरामद।“

 

 

सुरक्षा बलों की ओर से घाटी में लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाये जा रहे हैं। घाटी में कहीं पर भी आतंकवादियों की खबर मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है और पूरे इलाके को कवर करने के बाद सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों को पहले चेताया जाता है और सरेंडर करने के लिए कहा जाता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *