24 घंटे में कोरोना के 3,451 नए मरीज मिले

पिछले 24 घंटे में 771 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है तो देश में अब तक कुल 38135 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। | Total tv, news live

रविवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,451 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए, जिसमें कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,31,02,194 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 20,635 हो गए। 40 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,064 हो गई।

 

24 घंटे में कोरोना के 3,451 नए मरीज मिले

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.05 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 332 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार डेली पॉजिटिविटी रेट 0.96 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

Read Also बद्रीनाथ धाम के कपाट भी भक्‍तों के लिए खुले

 

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,57,495 हो गई

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,57,495 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत थी। राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 190.20 करोड़ से ज्‍यादा वैक्‍सीन लगाई गई हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *