रोहतक में ढाबे से 50 हजार लीटर स्प्रिट बरामद, इन राज्‍यों में होनी थी सप्‍लाई

हरियाणा के रोहतक के गांव घिलोड में बड़ी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई है। ये कार्रवाई मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते ने की है। टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि गांव घिलोड के एक ढाबे पर काफी भारी मात्रा में स्प्रिट का कारोबार किया जा रहा है।

 

इसके बाद विभाग ने छापेमारी करते हुए ढाबे के संचालक उसके भाई के अलावा 4 और लोगों को टैंकर से स्प्रिट भरते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मौके से 50 हजार लीटर स्प्रिट और 20 लीटर की कैन भी बरामद की गई हैं। डीएसपी का कहना है कि यह स्प्रिट नकली शराब बनाने के काम में लाई जाती है और यह पंजाब की एक डिस्टलरी से चोरी की गई थी। इसकी सप्लाई राजस्थान और यूपी के अलावा कई अन्‍य राज्यों में की जानी थी।

 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनसे यह पूछताछ की जा रही है कि वह इस कारोबार में कितने समय से लगे हुए हैं और आज तक कहां कहां इसकी सप्लाई की है। बरामद की गई स्प्रिट की कीमत 50 लाख के करीब बताई जा रही है। विभाग ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1 लाख की राशि भी बरामद की है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *