भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 63,509 नए कोरोना मामले, 730 की मौत

नई दिल्ली(ललित कांडपाल):  भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच भारत में कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है।

बीते 24 घंटे में नए मामले 63 हजार के आस पास आए हैं तो वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 73 हजार ज्यादा है। ऐसे में दिनों दिन ठीक होने वाले लोगों का आकंड़ा बढ़ रहा है।

बीते 24 घंटें में बीते 24 घंटे में 63,520 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 72,37,082 के करीब पहुंच गई है।

वहीं, दूसरी तरफ देश में अभी भी 8,26,652 मरीज एक्टिव हैं। रिकवरी रेट में हुई बढ़ोतरी वहीं दूसरी तरफ ठीक होने वाले मरीजों की बात करें, तो ये आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में 73,910 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अब तक पूरे देश में 62,98,705 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटे में 723 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 1,10,617 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

अब तक की टेस्ट सैंपल रिपोर्ट भारत में 14 अक्टूबर तक कुल 9,00,90,122 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। अगर कोरोना टेस्ट की बात करें तो मंगलवार की सुबह तक कोरोना के 9 करोड़ टेस्ट पूरे हो गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 11,45,015 टेस्ट हुए हैं, इसके साथ ही अब तक हुए कुल टेस्ट की संख्या 9,00,90,122 पर पहुंच गई है। पॉजिटिविटी रेट 5.54% पर चल रहा है.भारत में कोरोना के कुल मामले 72 लाख तक पहुंचने में 258 दिन लगे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *