राज्‍यसभा चुनाव के लिए हरियाणा के 89 विधायकों ने डाला वोट, कुंडू को मनाने की कोशिश जारी

Rajya Sabha Election 2022 Update : हरियाणा के 89 विधायकों ने डाला वो | Total

हरियाणा विधानसभा में राज्‍यसभा चुनाव के लिए सभी विधायकों ने वोट डाल दिये हैं। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 89वां वोट डाला। वहीं बलराज कुंडू पहले ही वोट डालने से मना कर चुके हैं।

 

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं जिनमें से एक विधायक ने वोट नहीं दिया है तो अब 89 विधायकों के वोट डालने के बाद शाम को 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और कुछ देर बाद नतीजे आ जाएंगे। मतदान का समय खत्‍म होने से पहले बीजेपी ने अनिल विज और ओपी धनखड़ को बलराज कुंडू के पास मनाने के लिए भेजा है। पार्टी की कोशिश है कि किसी तरह से कुंडू मान जाएं और मतदान का समय खत्‍म होने से पहले जाकर वोट कर दें लेकिन कुंडू पहले ही साफ कर चुके हैं कि वो चुनाव में किसी भी उम्‍मीदवार को वोट नहीं डालेंगे और मतदान के समय अनुपस्थित रहेंगे।

 

Read Also बलराज कुंडू ने राज्‍यसभा चुनाव से बनाई दूरी, किसी उम्‍मीदवार को नहीं देंगे वोट

 

कांग्रेस की ओर से अजय माकन को उम्‍मीदवार बनाया गया है जबकि बीजेपी की ओर से कृष्‍ण लाल पंवार उम्‍मीदवार हैं। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर कार्तिकेय शर्मा भी मैदान में हैं। हरियाणा की 2 राज्‍यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है जिसके लिए 3 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास विधानसभा में 31 विधायक हैं और बीजेपी के पास 40 विधायक हैं। इसी के साथ बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेजेपी के भी विधानसभा में 10 विधायक हैं। कुंडू को मिलाकर विधानसभा में 7 निर्दलीय विधायक हैं और इनेलो के इकलौते विधायक अभय सिंह चौटाला हैं और एचएलपी के भी इकलौते विधायक गोपाल कांडा हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *