AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने अमित शाह को शकुनि बताते हुए साधा बीजेपी पर निशाना

देश की राजधानी दिल्ली में सीएए को लेकर हुए दंगों पर लगातार राजनीति होती जा रही है। जहां बीजेपी द्वारा आप और कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं आप भी बीजेपी पर पलटवार करने से बाज नहीं आ रही है। इसी को लेकर दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “दिल्ली दंगो की क्रोनोलॉजी को समझना जरूरी है। दंगों से पहले दिल्ली का माहौल बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अपनी भड़काऊ बयानबाजी से बिगाड़ा था। बीजेपी ने अपने फायदे के लिए संप्रदायिक हिंसा फैलाई। “

Also Read- Dream 11 ने जीती आईपीएल की स्पॉन्सरशिप, टाटा जैसी कंपनी को दी मात

गृहमंत्री अमित शाह को बताया शकुनि

साथ ही सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा कि, “बीजेपी मंथरा है और अमित शाह शकुनि। अपने फायदे के लिए बीजेपी ने दिल्ली में दंगा भड़काया। शाहीन बाग आंदोलन की भी जांच होनी चाहिए। शाहीन बाग के नेताओं और बीजेपी के बीच के संबंधों की भी जांच होनी चाहिए।”
गौरतलब है कि इससे पहले भी सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, शाहीन बाग की पूरी स्क्रिप्ट बीजेपी द्वारा लिखी गई थी। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इस विरोध प्रदर्शन के हर कदम की स्क्रिप्ट लिखी थी।भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि उन्होंने तय किया था कि कौन क्या बोलेगा, कौन किस पर हमला करेगा और फिर कौन पलटवार करेगा। उन्होंने कहा कि यह सब चीजें पहले से तय और अच्छी तरह से स्क्रिप्टेड थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *