16 मार्च को राज्‍य के सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को राज्‍य के सीएम पद की शपथ लेंगे।

मान ने अपनी ताजपोशी के लिए दिल्‍ली के सीएम और पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल को न्‍यौता दिया है। इसके पहले वो सीएम केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे।

 

Read Also भाजपा का कांग्रेस मुक्त शासन का सपना खुद कांग्रेस ही करेगी जल्द पूरा- अशोक तंवर

 

शुक्रवार को भगवंत मान ने राज्‍य विधानसभा चुनावों में जीत के बाद पहली बार पार्टी के मुखिया और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आर्शीवाद लिया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसी के साथ पार्टी ने पंजाब में कुल 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं सत्‍ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 18 सीटें ही मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल को 3 और बीजेपी को सिर्फ 2 सीटें ही पंजाब चुनाव में मिली हैं। आप ने इस चुनाव में पंजाब में सभी बड़े नेताओं को हराया है जिनमें पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, मौजूदा सीएम चन्‍नी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *