भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,247 नए केस, कुल सक्रिय केस बढ़कर 11,860 हुए

Latest Corona Update : एक दिन में आए 5 हजार से अधिक केस | Total tv news,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 1,247 कोरोना वायरस संक्रमणों के साथ भारत में COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,45,527 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 11,860 हो गए।

 

Read Also जहांगीरपुरी में माहौल शांतिपूर्ण, भारी संख्‍या में पुलिस की तैनाती

 

उत्तर प्रदेश में एक मरीज की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,966 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार डेली पॉजिटिविटी रेट 0.31 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.34 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,11,701 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *