24 घंटों में कोरोना के 2,541 नए मामले, 30 की मौत

Latest Corona Update : एक दिन में आए 5 हजार से अधिक केस | Total tv news,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 2,541 नए कोरोना वायरस संक्रमणों के साथ भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,60,086 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 16,522 हो गए।

 

Read Also बुलडोजर पर सियासत तेज, आप विधायक आतिशी ने BJP पर साधा निशाना

देश में 30 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,22,223 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 0.84 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,21,341 हो गई।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *