24 घंटे में 3,377 नए केस, 17,801 हुए एक्टिव मरीज

कोरोना वायरस के एक दिन में 3,805 नए मामले | Total tv news, आज की ताजा खबरे,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 3,377 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जिससे देश के कुल मामलों की संख्या 4,30,72,176 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 17,801 हो गए। 60 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,23,753 हो गई।

 

Read Also हरियाणा: सभी डीसी दफ्तरों पर खालिस्तान का झंडा फहराने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

 

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 0.66 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.61 प्रतिशत दर्ज की गई।

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,28,126 हो गई, जबकि पिछले 24 घंटों में 2496 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं राजधानी दिल्‍ली में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है करीब 40 फीसदी कोरोना के मामले दिल्‍ली में आ रहे हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *