अभिनेता परेश रावल बनाए गए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष

मुंबई: कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके और गुजरात से बीजेपी के पूर्व सांसद परेश रावल को गुरुवार को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेश रावल की यह नियुक्ति की।

एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एक्टर परेश रावल ने कहा कि वह कार्य चुनौतीपूर्ण लेकिन मजेदार होगा। एक्टर को नई जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी दी।

Also Read Kangana Ranaut का उद्धव ठाकरे पर हमला, बोलीं- तुम सिर्फ वंशवाद…

उन्होंने रावल को बधाई देते हुए लिखा कि प्रख्यात कलाकार परेश रावलजी को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के ऑफिशियल ट्विट हैंडल से परेश रावल को बधाई दी गई है। ट्वीट में लिखा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि माननीय राष्ट्रपति ने जाने-माने अभिनेता और पद्म श्री से विभूषित परेश रावल को एनएसडी का चेयरमैन नियुक्त किया है। एनएसडी परिवार इस लेजंड का स्वागत करता है, वह अपने मार्गदर्शन में एनएसडी को नई ऊंचाई पर पहुंचाएं।

तीस सालों के फिल्मी करियर में परेश रावल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें साल 1994 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा, बॉलीवुड इंडस्ट्री में योगदान के लिए साल 2014 में पूर्व सांसद परेश रावल को पद्मश्री से भी नवाजा गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *