बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन

मुंबई- भारतीय सिनेमा के इतिहास में साल 2020 काले अक्षरों में दर्ज होगा। अभी ये साल पूरा भी नहीं हुआ है और बॉलीवुड ने अबतक ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान और वाजिद अली जैसे बेहतरीन कलाकारों को खो दिया है। अभी इन सबका गम लोग भुला भी नहीं पाए हैं कि मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ गई है। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और भजन गायिका रहीं अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है।


आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम शामिल

बता दें कि आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे। इसके अलावा वह म्यूजिक भी कंपोज करते थे। वह एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे। उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है।

Also Read- पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी अफरीदी की गोली मारकर हत्या !

गौरतलब है कि अनुराधा पौडवाल को साल 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है। आदित्य पौडवाल भी उनकी भक्ति गीत की राह पर चल रहे थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *