कोरोना के बाद ‘Delta Plus’ वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन इसी बीच अब कोरोना के ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट ने राज्य सरकारों को चिंता में डाल दिया है। ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट देश में तेजी से फैल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, देश में ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट के 40 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामले महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल और तमिलनाडु में दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में नए स्ट्रेन के कुल 21 मामले, मध्य प्रदेश में छह, केरल और तमिलनाडु में तीन-तीन, कर्नाटक में दो और पंजाब, आंध्र प्रदेश और जम्मू में एक-एक मामले पाए गए हैं।

कोविड -19 का डेल्टा प्लस वेरिएंट महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव, केरल के पलक्कड़ और पठानमथिट्टा, और मध्य प्रदेश के भोपाल और शिवपुर में पाया गया।

बता दें, कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस में मिला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *