“निकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है”, गुस्साए लोगों ने फूंका आरोपियों का पुतला

फरीदाबाद (रिपोर्ट- विनय सिंह): निकिता हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा इसी के चलते आज सेक्टर 16 स्थित नेहरू कॉलेज के बाहर युवा आगाज संगठन और छात्रों ने निकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए आरोपियों का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की । छात्रों ने लव जिहाद पर सरकार से नया कानून बनाने की मांग भी की ।
फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित नेहरू कॉलेज के बाहर आज निकिता हत्याकांड को लेकर युवा आगाज संगठन और छात्रों ने आरोपियों का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की ।

Also Read: निकिता मर्डर- 12वीं से ही निकिता के पीछे पड़ा था तौसिफ, परिवार ने की ‘एनकाउंटर’ की मांग

छात्रों ने नारेबाजी करते हुए नारे लगाए ” निकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है”  इस अवसर पर छात्रों ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की भी मांग की ।
छात्रों का कहना था कि अब जब सारे सबूत पुलिस के पास है और दोनों मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं वही इन आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है ऐसे में न्याय करने में देरी नहीं होनी चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *