Agneepath Scheme: कंगना रनौत का समर्थन, कहा- ड्रग्स-पबजी से बर्बाद हो रहे युवाओं को इसकी जरूरत

Kangana Ranaut Mandi

Kangana Ranaut On Agneepath Scheme: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाकी पन और कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों देश में अग्निपथ योजना गर्माया हुआ है, ऐसे में कंट्रोवर्सी क्वीन भी इसमें कूद पड़ी हैं। दरअसल, कंगना ने केंद्र सरकार के सेना में भर्ती की नई योजना का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इसकी तुलना एक पुरानी व्यवस्था से की है।

अग्निपथ के समर्थन में एक्ट्रेस ने कही ये बात

आपको बता दें कि, हाल ही में केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए सेना भर्ती की नई स्कीम ‘अग्निपथ योजना’ का ऐलान किया, जिसके बाद से ही देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस योजना का समर्थन करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टा आईडी की स्टोरी में पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा, ‘इजरायल जैसे कई देशों ने यंग लोगों के लिए सेना की ट्रेनिंग को अनिवार्य कर दिया है। वहां हर कोई कुछ साल आर्मी के अनुशासन और राष्ट्रवाद जैसे मूल्यों को सीखने के लिए देता है।’ #Agnipathscheme

 

Read Also – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान पर लट्टू हुई टीवी की ये हसीना, खुलेआम कह दी ये बात

 

अग्निपथ की इस पुरानी व्यवस्था से की तुलना

वहीं कंगना ने आगे कहा कि, आर्मी का मकसद करियर बनाना, रोजगार पाना या फिर पैसा कमाना ही नहीं है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘अग्निपथ योजना’ की तुलना प्राचीनकाल के गुरुकुल से की है। कंगना ने लिखा, ‘पुराने वक्त में सब गुरुकुल जाते थे, ये ऐसा है जैसे उन्हें ऐसा करने करने के लिए पैसा मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, आज के समय में ड्रग्स और पबजी की वजह से बर्बाद हो रहे यंग लोगों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इस स्कीम के लिए सरकार की तारीफ करें।’

देश के कई हिस्सों में पहुंची अग्निपथ की आग

आपको बता दें कि, ‘अग्निपथ योजना’ के ऐलान के बाद से ही इसके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी विरोध के नाम पर देश में तोड़-फोड़ और आगजनी जैसी हिसंक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। मालूम हो कि, इस आग की आंच यूपी, बिहार समेत देश के कई हिस्सों तक पहुंच चुकी हैं। हालांकि सरकार इसे खत्म करने के लिए नए-नए आरक्षणों का ऐलान भी कर रही हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *