अक्षय कुमार ने शुरू की OMG 2 की शूटिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार को घोषणा की है कि उन्होंने अपनी 2012 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “ओएमजी: ओह माय गॉड!” के सीक्वल के लिए फिल्मिंग शुरू कर दी है। साल 2010 में क्रिटिक्‍स की वाहवाही बटोर चुकी फिल्म “रोड टू संगम” के लिए जाने जाने वाले फिल्म मेकर अमित राय फिल्म को लिखने और निर्देशित करने के लिए बोर्ड पर हैं।

 

Read Also शाहरुख खान की मैनेजर शनिवार को एनसीबी ऑफिस पहुंचीं

 

अक्षय कुमार ने फिल्म के दो पोस्टर के साथ ट्विटर पर पोस्ट किया, “#OMG2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है, एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर चिंतन करने का हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास। आदियोगी की शाश्वत ऊर्जा हमें इस यात्रा के माध्यम से आशीर्वाद दे।“

 

फिल्म प्रोडक्‍शन से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, सुपरस्टार मध्य प्रदेश के उज्जैन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी हैं। अक्षय कुमार के “पृथ्वीराज” के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी क्रिएटिव प्रोडयूसर के रूप में फिल्‍म से जुड़े हुए हैं, जबकि अमलेंदु चौधरी सिनेमेटोग्राफर के रूप में बोर्ड पर हैं।

 

उमेश शुक्ला की डायरेक्‍ट की गई “ओह माई गॉड” में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *