अलर्ट: 180 मिनट तक बंद रहेगी बैंक की ये सेवाएं

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में बताया गया है कि बैंक की कुछ सेवाएं 180 मिनट तक बंद रहेंगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बैंक ने कहा है कि 4 सितंबर की रात 22:35 बजे से 5 सितंबर को 01:35 बजे तक यानी कुल 180 मिनट मेंटेन‍ेंस गतिविधियां होने की वजह से बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।

इस दौरान ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और IMPS के अलावा यूपीआई सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

SBI Alert! Internet banking, YONO services to remain down for 3 hours TODAY  - Details inside

कुल मिलाकर इस दौरान किसी भी मंच पर ट्रांजैक्शन समेत अन्य एक्टिविटी करने से बचने की जरूरत है। आपको बता दें, बीते जुलाई और अगस्त महीने में भी एसबीआई ने मेंटेनेंस की वजह से बैंकिंग सेवाओं को ठप किया था।

आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में होता है। ऐसे में ज्यादा लोग प्रभावित नहीं होते हैं। आपको बता दें कि एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग के अलावा यूपीआई और योनो ग्राहकों की कुल संख्या 25 करोड़ से ज्यादा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *