कल से धान की सरकारी खरीद शुरू, मंडी प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं

Dhaan ki khareed, कल से धान की सरकारी खरीद शुरू, मंडी प्रशासन की तरफ से....

कृष्ण बाली कि रिपोर्ट – कल से धान की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है इसको लेकर मंडी प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां की गई हैं वही पिछले काफी दिनों से मंडी में अपनी धान की फसल लेकर आए किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिल रही है बता दें कि उनका लंबा इंतजार खत्म होने वाला है और वह कल का इंतजार कर रहे हैं। जब उनकी धान की फसल की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों का साफ तौर पर कहना है की कल से सरकारी खरीद शुरू होने की बात कही जा रही है उसको लेकर हम काफी खुश हैं और जो हम पिछले काफी दिनों से मंडी में बैठे थे तो अब हम घर जा सकेंगे और अपने दूसरे काम कर सकेंगे वही कुछ किसानों का यह कहना है कि हमारे खाते में सिधे न आकर पेमेंट आढ़ती के खाते में आए क्योंकि हमारा उनसे लेनदेन चलता रहता है ! वहीं कुछ किसानों का कहना है की हमारे खाते में जब से पैसे आने शुरू हुए हैं उसे हम काफी खुश हैं।

Read Also – गैंगस्टर सुनील ढुलगच की 47 अवैध दुकानों पर चला बाबा का बुल्डोजर

 

कल से धान की सरकारी खरीद के बारे में मंडी सह सचिव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंडी प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं मंडी में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है पीने के पानी के लिए मंडी में सात वाटर कूलर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया की आज तक मैनुअल गेट पास काटे गए हैं और कल से ऑनलाइन पोर्टल भी खुल जाएगा और ऑनलाइन ही सभी के गेट पास काटे जाएंगे उन्होंने बताया कि अब तक मंडी में 58000 क्विंटल धान आ चुका है जिसकी पर्चेज कल से शुरू हो जाएगी जब उनसे पूछा गया कि कौन-कौन सी कंपनी कल खरीद के लिए आ रही है तो उन्होंने कहा कि है फेड और फूड एंड सप्लाई कल से खरीद के लिए आ रही है वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल धान की आवाक 3 लाख 61 हजार किवंटल रही थी और अब की बार चार लाख से ऊपर धान की आवाक होने की संभावना है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *