3 लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला तीसरा राज्य बना आंध्र

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 9,652 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 3 लाख पर पहुंच गई और इसके साथ ही यह महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीन लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला तीसरा राज्य बन गया।

आंध्र प्रदेश में अब तक 306,261 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 85130 सक्रिय मामले है और अब तक 218,311 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 2820 संक्रमितों की मौत हो गई हैं।

Also Read देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्‍या 2767270 हुई

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 615,477 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि तमिलनाडु में यह संख्या 349,654 हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 64,531 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 27,67,274 हो गई है।

Also Read पैसे की रिकवरी के लिए एजेंट ने बस के साथ यात्रियों को उठाया

वहीं, इस दौरान 1092 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 52,889 पर पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 20,37,871 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर बढ़कर 676,514 पर पहुंच गए हैं जिनकी संख्या मंगलवार तक 673,166 रह गई थी।

कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार भारत में रोजाना आने वाले नए केस का सात दिन का औसत अमेरिका या ब्राजील से अधिक है। लगातार एक हफ्ते तक भारत में इन दो देशों की तुलना में हर दिन अधिक नए केस रिपोर्ट हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 27.67 लाख के पार हो गई है, इसमें 6,76,514 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 1092 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, देश में कोरोना से अब तक मौतों की संख्या 52,889 हो गई है। वहीं, 20,37,871 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *