फिर से हड़ताल पर जा सकती हैं आंगनबाड़ी वर्कर्स, 19 को रोहतक में बनेगी रणनीति 

चरखी दादरी(प्रदीप साहू): प्रदेश भी की आंगनबाड़ी वर्कर्स एक बार फिर से हड़ताल पर जा सकती हैं। आगामी 19 अक्तूबर को केंद्रीय कमेटी की रोहतक में होने वाली मीटिंग में आंदोलन को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इसी दिन कर्मचारियों की आने वाले आंदोलन को लेकर ड्यूटियां भी लगाई जा सकती हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स की मीटिंग में दादरी में एसकेएस कार्यालय में प्रदेश महासचिव शकुंतला देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

मीटिंग में एसकेएस व सीटू के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया।

करीब दो घंटे चली मीटिंग में कर्मियों ने एकजुट होते हुए आर-पार की लड़ाई लडऩे का संकल्प लिया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2018 में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के साथ हुई वार्ता में कई मांगों पर सहमति हुई थी।

Also Read मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष 

बावजूद इसके सरकार द्वारा तीन वर्ष पूरे होने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। आंगनबाड़ी हैल्पर को कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव शकुंतला देवी ने कहा कि प्रदेश भर में प्रत्येक जिले पर सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

आगामी 19 अक्तूबर को रोहतक में केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आने वाली आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और सरकार ने उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया तो फिर से हड़ताल पर जाने का भी निर्णय लिया जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *