नाराज कुलदीप बिश्‍नोई ने सोशल मीडिया पर दी कांग्रेस आलाकमान को नसीहत

कुलदीप बिश्‍नोई ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है | Total tv news, News hindi, hindi khabar, latest news live,

हरियाणा में कांग्रेस के विधायक और फिलहाल पार्टी से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्‍नोई ने पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता राजीव गांधी की जयंती पर उन्‍हें याद करते हुए कांग्रेस आलाकमान को आईना दिखाया है। कुलदीप बिश्‍नोई ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। कुलदीप बिश्‍नोई ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी नाराजगी को जाहिर किया।

कुलदीप बिश्‍नोई ने लिखा कि इंदिरा जी और राजीव जी को टैलेंट की परख थी और इसलिए वो मेरिट पर फैसला करते थे। यही कारण था कि तब कांग्रेस अपराजेय थी। जब कोई दल प्रैशर या रूपये के प्रभाव में फैसला लेता है तो वो सिकुड़ जाता है। हम मॉर्डन इंडिया के आर्किटेक्‍ट राजीव जी को याद करते हैं।

 

 

 

 

Read Also राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, देशभर में लोग दे रहे श्रद्धांजलि

 

इन लाइनों के जरिए कुलदीप बिश्नोई ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यह आइना दिखाया है कि वह अपने परिवार के शिखर पुरुषों की परंपरा से हटकर फैसले ले रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस हाईकमान को इशारों ही इशारों में जताते हुए कहा है कि जो पार्टी प्रेशर में आकर या पैसे के प्रभाव में फैसले लेती है वह डूब जाया करती है। कुलदीप बिश्नोई ने इन लाइनों के जरिए यह साफ–साफ कह दिया है कि वर्तमान समय में कांग्रेस में फैसले प्रेशर और पैसे के प्रभाव में लिए जा रहे हैं। इन फैसलों में हरियाणा कांग्रेस में लिया गया शैलजा को हटाने और उदय भान को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला भी शामिल है।

 

कुलदीप बिश्‍नोई लगातार कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। इसका कारण हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर हुड्डा गुट के उदयभान की तैनाती है। अप्रैल महीने में कुलदीप बिश्‍नोई जहां एक ओर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए दावा कर रहे थे वहीं कांग्रेस आलाकमान की ओर से उनकी जगह उदयभान को प्रदेश अध्‍यक्ष बना दिया। इसी के बाद से वो लगातार राहुल गांधी से मुलाकात की मांग कर रहे थे लेकिन राहुल गांधी की ओर से उन्‍हें समय नहीं दिया गया। हाल में ही कुलदीप बिश्‍नोई ने हरियाणा के सीएम से गुरूग्राम में मुलाकात की थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *