अनिल विज ने जींद गैंगरेप पर दिए कार्रवाई के निर्देश, महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना !

अंबाला (रिपोर्ट- कृष्ण बाली): हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अक्सर अपने बेबाक बयानों और एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में जींद की गैंग रेप पीड़िता द्वारा इंसाफ की मांग करने के बाद विज ने एसपी समेत पूरे विभाग को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बिहार में मुफ्त कोरोना वैक्सीन और धारा 370 को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा है।

बता दें कि भाजपा ने बिहार चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कोरोना की वैक्सीन को बिहार में मुफ्त देने की घोषणा की है। जिसको लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर निशाना साधता हुआ नजर आ रहा है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सभी विपक्षी पार्टियों को जवाब देते हुए कहा कि घोषणा पत्र में कोरोना की वैक्सीन को मुफ्त में देने की घोषणा करने में कुछ गलत नहीं है। क्योंकि घोषणा पत्र में प्राथमिकताएं आती है और इस वक़्त कोरोना की वैक्सीन सबसे बड़ी प्राथमिकता है इसलिए उनकी पार्टी ने इसकी घोषणा की है।

Also Read- पीएम मोदी ने गुजरात में किसान सूर्योदय योजना, गिरनार में रोपवे का उद्घाटन किया

वहीं अनिल विज ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के जम्मू-कश्मीर में दोबारा धारा 370 लगवाए जाने के बयान को लेकर महबूबा मुफ़्ती पर निशाना साधा और कहा है कि सही मायनों में महबूबा मुफ़्ती अपनी रिटायरमेंट घोषित कर रहीं है , क्योंकि धारा 370 अब किसी भी हालत में नहीं लगने वाली है।

विज ने कहा कि उस वक़्त के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक बार धारा 370 लगाने की गलती की थी , लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में महबूबा मुफ़्ती धारा 370 लगवाने के सपने को छोड़ दें , और जो उन्होंने ने भारत के तिरंगे का अपमान किया है उसके लिए उन्हें कभी भी माफ़ नहीं किया जायेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *