अभिनेता अर्जुन कपूर हुए कोरोना से संक्रमित, डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन

मुंबई– बॉलीवुड में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की जानकारी दी। अर्जुन ने लिखा है कि वह डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन हैं। अर्जुन को कोई लक्षण नहीं हैं।

अर्जुन ने लिखा है, ये मेरा फर्ज है कि मैं आप लोगों को सूचित कर दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं और कोई लक्षण नहीं हैं। मैंने डॉक्टर्स और अथॉरिटीज की सलाह पर खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन रहूंगा। आप सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया और मैं आने वाले दिनों में अपनी हेल्थ से जुडे़ सभी अपडेट्स देता रहूंगा।

 

View this post on Instagram

 

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

बोनी कपूर के स्टाफ को हुआ था कोरोना

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर का स्टाफ कोरोना संक्रिमित पाया गया था। हालांकि बोनी , जान्हवी और खुशी के टेस्ट नेगेटिव आए थे।

Also Read- रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कोर्ट ने 9 सितंबर तक NCB की रिमांड में भेजा

वहीं इससे पहले बॉलिवुड ऐक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जो अब बिल्कुल ठीक हैं। इसके अलावा सिंगर कनिका कपूर को भी सबसे पहले कोरोना संक्रमण हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *