बहादुरगढ़ः तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 3 महिला किसान प्रदर्शनकारियों की मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन के मोर्चे पर बैठी महिला किसान आंदोलनकारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। डिवाइडर पर बैठी महिला किसानों के ऊपर ट्रक चढ़ गया। हादसे में 3 बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर है।

 

Read Also बारामूला में गुरुवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

 

जानकारी के मुताबिक 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि एक ने अस्‍पताल में दम तोड़ा। सभी महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं।

मृतक आंदोलनकारी महिलाओं की पहचान हुई है और महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थीं।

हादसा बहादुरगढ़ के झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे हुआ। हादसे के समय तेज रफ्तार ट्रक में डस्ट भरा था और हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *