बिहार चुनाव के लिए BJP का घोषणा पत्र जारी, किये 11 वादे

बीजेपी ने आज बिहार चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के इस घोषणा पत्र में पार्टी ने 11 संकल्‍प किये हैं जिनमें राज्‍य में कोरोना वायरस का टीका और 19 लाख नौकरियों का वादा किया गया है। इसके अलावा बीजेपी के इस घोषणा पत्र में सभी विद्यालयों में एक साल में तीन लाख नई नियुक्ति, दरभंगा में एम्स अस्पताल, 2022 तक 30 लाख लोगों को पक्के मकान देने के वादे के साथ ही एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पटना में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी वादों को पूरा करने में विश्वास करती है जो घोषणापत्र में किए गए हैं।

 

 

 

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जैसे ही COVID-19 वैक्सीन बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उपलब्ध होगा, बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त टीकाकरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, शिक्षा और अन्य क्षेत्र में 19 लाख रोजगार के मौके बनाए जाएंगे। इसके अलावा 2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना, 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने, धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर, नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार, मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना जैसे वादे शामिल हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *