हापुड़: फैक्टरी में खोया बनाने के दौरान फटा बॉयलर, 15 लोग झुलसे

हापुड़ : हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में रविवार सुबह मावा बनाने वाली एक फैक्टरी में अचानक स्टीम बॉयलर फट गया। तेज धमाके के साथ बॉयलर हवा में करीब 200 मीटर उड़कर दूसरे मकानों पर जा गिरा।

हादसे में कई मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ करीब 15 लोग झुलस गए हैं, सभी को पुलिस द्वारा अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read दिल्ली दंगा मामले में विधानसभा की कमेटी ने फेसबुक को भेजा समन

जानकारी के अनुसार, गांव बड़ौदा सिहानी में एक के मकान में मावा बनाने का काम बड़े स्तर पर हो रहा था। रविवार सुबह अचानक फैक्टरी में लगा स्टीम बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया।

बॉयलर आसमान में उड़ता हुआ करीब 200 मीटर दूर मकान पर जा गिरा। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि करीब 15 लोग जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, झुलस गए।

Also Read बिहार में नितीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी NDA, LJP भी रहेगी सहयोगी- जेपी नड्डा

सूचना पर सीओ तेजवीर सिंह और हाफिजपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फैक्टरी वैध है या अवैध इसकी जानकारी की जा रही है। एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइसेंस के संबंध में जानकारी की जा रही है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *