राहुल की अगुवाई में विपक्ष का हल्‍ला बोल

संसद के मॉनसून सत्र में पेगासस जासूसी मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बाधा बनी हुई है।

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा चाहते हैं वहीं विपक्षी एकता को दिखाते हुए मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता साइकिल पर सवार होकर संसद तक पहुंचे।

 

Read Also हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ लैंडस्‍लाइड

 

इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कॉन्सटीट्यूशन क्लब में विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई थी जिसमें तृणमूल कांग्रेस, राजद, शिवसेना, समाजवादी पार्टी समेत अन्य कई दलों के नेता पहुंचे थे।

राहुल गांधी की बैठक में आप और बीएसपी के नेता शामिल नहीं हुए। वहीं इस ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स का मकसद विपक्ष को एक साथ रखने की कोशिश के साथ पेगासस जासूसी कांड जैसे मुद्दों पर संसद में सरकार की घेराबंदी के लिए रणनीति तैयार करना भी था।

पिछले हफ्ते भी राहुल तीन ने कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसानों की मांग के समर्थन में ट्रैक्टर से संसद पहुंचे थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *