रिया चक्रवर्ती के कॉल डिटेल्स का सच, आमिर खान से लगातार संपर्क में थीं रिया !

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हर दिन हो रहे हैं। अब इस मामले में रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड सामने आने से काफी नई जानकारियां मिली रही हैं । कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि रिया, सुपरस्टार आमिर खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती, सनी सिंह और स्वर्गीय सरोज खान जैसी कई हस्तियों के संपर्क में थीं।

आमिर खान से लगातार संपर्क में थीं रिया !

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया और उनके परिवार के सदस्यों से केंद्रीय जांच ब्यूरों (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ की जा रही है। सुशांत के पिता के। के। सिंह की ओर से बिहार पुलिस में रिया पर विभिन्न आरोप लगाए गए हैं, जिसके आधार पर केंद्रीय एजेंसियां रिया और उसके परिवार की जांच कर रही हैं। रिया के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने एक बार आमिर खान को फोन किया था और इसके बाद सुपरस्टार ने उन्हें तीन एसएमएस किए थे। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र ने एक मीडिया एजेंसी से इस बात की पुष्टि की है।

रकुल प्रीत सिंह से भी लगातार संपर्क में थीं रिया !

कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि रिया ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को 30 कॉल की थी, जबकि उन्हें उनकी ओर से 14 बार कॉल प्राप्त हुई। दोनों के बीच दो एसएमएस का आदान-प्रदान भी हुआ। सीडीआर ने यह भी खुलासा किया कि रिया ने आशिकी 2 फेम स्टार आदित्य रॉय कपूर को 16 बार फोन किया, जबकि कपूर ने उन्हें सात कॉल किए। इसी तरह रिया ने तीन बार श्रद्धा कपूर को फोन किया, जबकि श्रद्धा ने रिया को दो बार फोन किया।

Also Read- लंग कैंसर से पीड़ित हुए ‘Sanju Baba’ के लिए Yuvraj ने दिया दिल को छू लेने वाला MSG

और किस-किस के संपर्क में थीं रिया ?

रिया सोनू के टीटू की स्वीटी के अभिनेता सनी सिंह के साथ भी संपर्क में थीं। रिया ने उन्हें सात बार फोन किया था, जबकि सिंह ने उन्हें चार बार फोन किया। इसी तरह, बाहुबली फ्रैंचाइजी में अभिनय करने वाले राणा दग्गुबाती भी रिया के संपर्क में थे। रिया ने उन्हें सात बार फोन किया था और उन्होंने रिया को चार बार कॉल की। वहीं दिवंगत डांस कोरियोग्राफर सरोज खान, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था, वह भी रिया के संपर्क में थीं। कॉल रिकॉर्डस के अनुसार, रिया ने तीन बार सरोज खान को फोन किया था, जबकि सरोज ने उन्हें दो बार कॉल की थी। दोनों के बीच एक एसएमएस भी साझा हुआ था।

महेश भट्ट और रिया के बीच लंबी बात !

सीडीआर ने आगे खुलासा किया कि रिया महेश भट्ट के संपर्क में भी थी। इस साल जनवरी के महीने में दोनों ने आपस में 16 कॉल्स का आदान-प्रदान किया, जिसमें काफी लंबी बातचीत हुई हैं। सात बार रिया को भट्ट ने फोन किया, जबकि रिया ने भट्ट को नौ बार फोन किया। ईडी रिया के साथ ही उनके परिवार और उनसे जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं सोमवार को सीबीआई की एक टीम ने सुशांत के पिता और उनकी बड़ी बहन रानी सिंह का बयान भी दर्ज किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *