छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप, आंकड़ा 1800 पार, अब तक 287 की मौत 

COVID-19 : कोरोना वायरस के 2338 नए केस आए, 19 मरीजों की मौत, covid news
रायपुर (नीरज तिवारी की रिपोर्ट)– छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में अब कोरोना का आंकड़ा 1800 के पार पहुँच गया है। यह आंकड़ा इतनी बड़ी संख्या में पार होना प्रदेश के लिए गंभीरता का विषय है। मंगलवार की देर रात तक प्रदेश में 1884 पहुंची नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की थी। विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया था कि अब तक प्रदेश में 287 कोरोना संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक लगभग 6 लाख लोगों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने परिक्षण किया है, जिसमें से 33017 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 17567 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 15533 लोगों का इलाज जारी है।
प्रदेश की राजधानी की यदि बात करें तो रायपुर में 11787 संक्रमित मरीजों में कोरोना वायरस एक्टिव है। इसके अलावा दूसर नंबर पर प्रदेश दुर्ग है, यहां 3424 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। वहीं राजधानी में सिर्फ कोरोना से 150 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर दुर्ग है यहां कोरोना से 35 मरीजों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा अन्य जिलों को मिलाकर प्रदेश में आज तक 287 लोगों की मृत्यु हुई है।

Also Read: Corona से जुड़ी देश-दुनिया की अपडेट के लिए देखिए टोटल टीवी का WhatsApp Bulletin

गौरतलब है पूरे देश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78,357 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 1045 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 37,69,524 हो गया है, जिसमें 8,01,282 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 29,019,09 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 66,333 लोगों की मौत हो चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *