डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सिविल अस्पताल, मरीज परेशान

Shortage Of Doctors : डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सिविल अस्पताल, मरीज परेशान,

झज्जर(योगेंद्र सैनी): झज्जर के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को अच्छी खासी परेशानी हो रही है।  झज्जर के सिविल अस्पताल संदीप नाम के युवक ने बताया कि पिछले 1 महीने से लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा हूं, मुझे बच्चे को दिखाना है पर यहां तो डॉक्टर ही नहीं है। वहीं, दूसरे मरीज नरेंद्र ने बताया कि पिछले 3 दिनों से मुझे अल्ट्रासाउंड कराना था लेकिन जहां अल्ट्रासाउंड होना है,वो बंद है। अगर बाहर से इलाज कराता हूं तो काफी महंगा होता है अगर मेरे पास पैसे होते तो मैं प्राइवेट इलाज ही करा लेता पिछले 3 दिनों से मैं चक्कर लगा रहा हूं 1 दिन में तीन- तीन बार आता हूं मुझे जवाब मिलता है कि पिछले 1 महीने से डॉक्टर छुट्टी पर है।

डॉक्टर इस तरह छुट्टी पर रहेंगे तो मरीजों का इलाज कौन करेगा, वहीं, बुजुर्ग महिला जब अपना इलाज कराने पहुंची तो तकरीबन उसे एक घंटा हो गया था जब भीषण गर्मी में मरीजों को इंतजार करना पड़ता है जब उन्होंने किसी से बात की तो उन्होंने बताया कि डॉ अभी उपलब्ध नहीं है। वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि पिछले 2 से ढाई घंटे हो गए हैं हमें इंतजार करते हुए लेकिन डॉक्टर का अता पता नहीं है।

 

Read Also – सीएम खट्टर ने किया 5540 लाख रुपए की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास

 

हालांकि, चुनाव में जब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यहां आए थे तब डॉक्टर की कमी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा जल्द ही डॉक्टरों की कमी दूर होगी और नई भर्तियां होंगी, लेकिन झज्जर सिविल अस्पताल का हाल ऐसा है की बिना डॉक्टर ना होने की वजह से मरीज कितने परेशान है। हरियाणा सरकार लाख दावे कर लें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि आम लोगों के लिए जो सुविधाओं का ढिंढोरा पीटते हैं उन्हें अमल में लाना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *