पंजाब के पटियाला में दो गुटों में झड़प, पुलिस तैनात

पंजाब के पटियाला में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पटियाला में दो गुटों के बीच झड़प हुई है। पटियाला में शिवसेना की ओर से शुक्रवार को खालिस्‍तान मुर्दाबाद मार्च का आयोजन किया गया था।

 

Read Also दिल्ली के पावर प्लांट में सिर्फ 1 दिन का कोयला है बचा- सत्‍येंद्र जैन

 

 

जिस समय शिवसेना की ओर से खालिस्‍तान मुर्दाबाद मार्च निकाला जा रहा था उसी समय दूसरे गुट के लोग सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। झड़प को शांत करवाने के लिए मौके पर पुलिस अधिकारी आए लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

डीएसपी का कहना है कि परिस्‍थिति को देखते हुए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है और वो दोनों पक्षों से बातचीत के जरिये मामला शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *