CM Arvind Kejriwal ने प्रीकॉशन डोज लेने की अपील की, कहा- वैक्सीन की तरह ये भी है फ्री

CM Delhi, पहले भी कुछ नहीं निकला, अब भी कुछ नहीं निकलेगा | Totaltv |

Arvind Kejriwal On Corona: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर सरकारें एक बार फिर से चिंता में आ गई है। ऐसे में कोविड के खिलाफ वैक्सीनेशन के बाद अब प्रीकॉशन डोज भी लगनी शुरु हो गई है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अब लोगों को बूस्टर डोज लेने की सलाह दे रही है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन के आंकड़ों को साझा करते हुए दिल्ली वालों से प्रिकॉशन डोज लगवाने की अपील की और कहा कि, इसे सभी लोग लगवा लें यह बिल्कुल फ्री है।

प्रीकॉशन डोज जरूर लगवाएं- सीएम Arvind Kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पिछले 2 ढ़ाई साल से पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है। हम दिल्ली वालों ने भी इस महामारी का डट के मुकाबला किया, हालांकि अब कोविड की स्थित काफी कंट्रोल में आ गई है। कोरोना के मामले भी काफी कम हो गए है। लेकिन बीमारी तो यह खराब ही है, बहुत गंदी बीमारी है ये किसी को भी ना हो ऐसी हमारी कोशिश है। इसलिए खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रीकॉशन डोज जरूर लगवाएं।

 

Read Also: Brahmastra Song Kesariya: रिलीज हुआ ब्रह्मास्त्र का पहला गाना, दिखी आलिया-रणबीर की लव केमिस्ट्री

 

प्रीकॉशन डोज फ्री है- सीएम Arvind Kejriwal

उन्होंने आगे कहा कि, वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली सरकार समय-समय पर उचित कदम उठाती रही है। केंद्र सरकार के सहयोग के साथ हमने वैक्सीन को सभी के लिए फ्री किया। लेकिन आज मैं आप सब लोगों से अपील करने के लिए आया हूं कि, जो प्रीकॉशन डोज है जिन-जिन लोगों ने नहीं लगवाई है वो सभी लगवा लें। सीएम ने कहा कि, जैसे वैक्सीन की फर्स्ट डोज और सेकंड डोज फ्री थी उसी तरह से प्रीकॉशन डोज भी फ्री है।

ये लोग लगवा सकते हैं प्रीकॉशन डोज

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रीकॉशन डोज लेने के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि, 18 साल की उम्र से ऊपर के जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है और 6 महीने से ज्यादा का समय हो गया है वो जाके प्रीकॉशन डोज लगवा सकते हैं। साथ ही बताया की अब सरकारी सेंटर के अलावा मोहल्ला क्लीनिक में भी वैक्सीन और प्रीकॉशन की डोज लगनी शुरु हो गई है। सीएम केजरीवाल ने वैलेंटियर्स से भी अपील की कि, जितने भी हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट वर्क वर्कर्स है वो लोग भी जाके प्रीकॉशन डोज लगवा लें। 12 से 17 साल की उम्र के जितने भी बच्चे है उनको वैक्सीन की सेकंड डोज लग रही है मैं सभी से अपील करता हूं कि जाके अपना वैक्सीनेशन पूरा करवा लें।

अब तक इतने दिल्ली वासियों को लगी वैक्सीन

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बताया कि, अभी तक दिल्ली में 3.5 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है. इसमें से 1.81 करोड़ फर्स्ट डोज लगी है, 1.53 करोड़ सेकेंड डोज लगी है और सिर्फ 18.5 लाख प्रीकॉशन डोज लगी है। प्रीकॉशन डोज के आंकड़ो को देखते हुए लगता है कि, बहुत कम लोग है जो वैक्सीन के बाद प्रीकॉशन डोज लगवा रहे हैं तो मैं आप सभी के अपील करता हूं कि, प्रीकॉशन डोज जरूर लगवाएं और कोरोना के नियमों का पालन करें।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *