CM कैप्टन ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़ः हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया है। बुधवार को दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं, उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

कैप्टन ने कहा कि यह वास्तव में एक युग के अंत का प्रतीक है। कैप्टन ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय फिल्म उद्योग के महानायक दिलीप कुमार के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।

यह वास्तव में एक युग के अंत का प्रतीक है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं।

हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार हिंदुजा अस्पताल के गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे।

कुमार का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि लंबी बीमारी के कारण सुबह साढ़े 7 बजे उनका निधन हो गया।

बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का हुआ निधन

दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि भारी मन और बेहद दु:ख के साथ, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब का निधन हो गया।

हम अल्लाह के बंदे हैं और हमें उनके पास ही लौटकर जाना होता है। हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।

अपने 5 दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ और ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *