CM फलाइंग ने की पेट्रोल पंप पर छापेमारी, 4 में से 1 पेट्रोल नोजल सील

चरखी दादरी( प्रदीप साहु): सीएम फलाइंग की शिकायत मिलने पर बीती सांय सीएम फलाइंग व फूड सप्लाई विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के सरकारी अस्पताल के समीप एक पैट्रोल पंप पर नापतोल की छापेमारी की।

छापेमारी में जांच के दौरान पेट्रोल पंप पर चल रही दो डिजल व दो पैट्रोल भरने की मशीनों के मीटरों की जांच की गई। वहीं, पैट्रोल व डिजल की जांच भी की गई।

चार में से एक पैट्रोल भरने की मशीन में अंतर मिलने पर शिकायत पर जांच कर रही टीम ने मशीन को सील कर दिया और  जांच कर रही टीम ने मशीन को सील कर दिया और आगे की कारवाई करने में जुटी है।

Also Read पुलिस के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतर आए दुकानदार ?

बता दें, शहर के लोहारू रोड़ पर बने मित्तल पेट्रोल पंप पर शिकायत के आधार पर बीती देर सांय सीएम फलाइंग व फूड सप्लाई विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कारवाई की।

इस दौरान टीम ने पेट्रोल व डीजल सहित अन्य उपकरणों की जांच की, टीम ने कारवाई करते हुए मित्तल ऑटो सर्विस पर डिजल व पेट्रोल भरने की चल रही चार मशीनों में से एक पेट्रोल भरने की मशीन को सील कर दिया।

Also Read अशोक तंवर ने कहा गुलाम नबी आजाद की वजह से नहीं बन पाई हरियाणा में कांग्रेस की सरकार !

फूड सप्लाई विभाग के इंस्पैक्टर यक्ष ने बताया कि सीएम फलाइंग विभाग की ओर से शिकायत मिली थी जिस आधार पर नापतोल आदि को लेकर जांच की गई है।

चार में एक पेट्रोल भरने की नोजल को अंतर मिलने पर बंद कर शील कर दिया है और इसके बारे में उपर कंपनी अधिकारियों को रिर्पोट भेज दी जाएगी, जिसके बाद उच्च कंपनी अधिकारी आकर जांच करेंगे। वहीं, शिकायत कर्ता जितेन्द्र जटासरा ने कहा कि टीम द्वारा की गई कारवाई से संतुष्ट नही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *