किसान बिल का सीएम केजरीवाल ने किया विरोध, विपक्ष से एकजुट होने को कहा !

भाजपा की केंद्र सरकार ने सत्येंद्र जैन को भी सर्टिफ़िकेट दे दिया कि वे देश के सबसे ईमानदार मंत्री हैं | Totaltv, आज की ताजा खबरे, Delhinews,

नई दिल्ली (रिपोर्ट- विश्वजीत झा): लोकसभा में किसान बिल पास होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा में विपक्षी दलों से एकजुट विरोध की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि तीनों विधेयक किसान विरोधी हैं। इससे किसानों का शोषण होगा।

लोकसभा में तमाम विरोध के बावजूद तीनों किसान बिल पास हो गया है अब राज्यसभा की बारी है। शुरू से ही किसान बिल का विरोध कर रही आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में भी किसान बिल के विरोध की घोषणा की है पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर विपक्षी दलों से भी एकजुट विरोध की अपील की है अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि,”केंद्र के तीनों विधेयक किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ देंगे मेरी सभी ग़ैर भाजपा पार्टियों से बिनती है कि राज्यसभा में एकजुट होकर इन विधेयकों का विरोध करें, सुनिश्चित करें कि आपके सभी MP मौजूद हों और वॉकआउट का ड्रामा ना करें। पूरे देश के किसान आपको देख रहे हैं।”


अपने ट्वीट के माध्यम से अरविंद केजरीवाल ने एक तीर से कई निशाने साधे। पहला तो गैर बीजेपी दलों पर विरोध का ड्रामा करने के आरोप लगाए।  और दूसरा विपक्षी दलों से एकजुट विरोध की अपील की। दरअसल आम आदमी पार्टी के निशाने पर पंजाब में अकाली दल और कैप्टन सरकार है। आरोप है अकाली दल अध्यादेश के समर्थन में रही पर बिल आने पर विरोध में खड़ी हो गई। इतना ही नहीं हरसिमरत कौर ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दिया पर पार्टी का समर्थन जारी है। दूसरी ओर आप पंजाब की कांग्रेस सरकार पर भी आरोप लगा रही है कि बिल को लेकर हुई बैठक में पंजाब के सीएम और मंत्री दो बार शामिल हुए पर विरोध नहीं किया।

Also Read- जांबाज पुलिसकर्मियों ने 30 किलोमीटर तक लुटेरों का पीछा करने के बाद धर दबोचा

लोकसभा में बिल पेश होने से पहले भी अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से इन तीनों बिलों को वापस लेने की अपील की थी अरविंद केजरीवाल ने कल अपने ट्वीट में लिखा था कि यह बिल किसान विरोधी है देशभर में इसका विरोध हो रहा है लिहाजा बिल वापस लिया जाना चाहिए।


कुल मिलाकर लोकसभा में बिल पास होने के बाद सरकार के सामने इसे राज्यसभा में पास कराने की चुनौती है। अरविंद केजरीवाल ने विरोधियों को इकट्ठा रहने की अपील की है पर सवाल है कि क्या अरविंद केजरीवाल की इस अपील पर विरोधी इकट्ठा होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *