‘अभी मैं ही हूं बरोदा का विधायक, कांग्रेस ने 54 सालों में कुछ नहीं किया’- सीएम खट्टर

गोहाना– हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को गोहाना में प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने सरकार की योजनाओं का ब्यौरा दिया। साथ ही बरोदा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा।  इसके अलावा हाल ही में कृषि बिल के एमएसपी कानून को लेकर हुए विवाद पर फुलस्टॉप लगाते हुए एमएसपी पर खरीदी जा रही फसलों के बारे में भी जानकारी दी।

सुनिए पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस !

कांग्रेस पर लगाया आरोप !

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर लोगों और किसानों को डराने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पास कोई काम नही है, वो सिर्फ हव्‍वा बनाने वाली पार्टी है। बरोदा उपचुनाव को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यहां से जेजेपी और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी के निशान पर चुनाव लड़ा जाएगा। सीएम खट्टर का कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 54 साल में बरोदा में कांग्रेस ने कुछ काम नहीं किया और इसका हिसाब कांग्रेस से मांगेंगे।

उन्‍होंने कहा कि नया विधायक चुने जाने तक मैं ही बरोदा का विधायक हूं और 400 से 600 करोड़ रुपए तक के विकास कार्य कराए हैं। अब जनता यह माने कि मैं यहां का विधायक हूं। बड़ी मात्रा में यहां विकास कार्य हुए और चल रहे हैं। मैं, हुड्डा को जवाब देना चाहता हूं कि हमने यहाँ विकास कार्य किए है और करेंगे। यहां की जनता को निष्क्रिय विधायक चाहिए या सक्रिय विधायक, उन्हें ही फैसला करना है। इस दौरान सीएम ने सभी ग्रामीण विधानसभाओं के विकास कार्य गिनवाए।

Also Read- हांसी लूटपाट में बड़ा खुलासा, जिस व्यापारी को जिंदा जलाया गया वही व्यापारी गिरफ्तार !

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम के साथ इस मौके पर कृषि मंत्री जे.पी दलाल, सांसद संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष मोहन बडौली के अलावा,जेजेपी के कैसी बांगड़,बरोदा हल्के से जेजेपी के पूर्व प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक,पदम सिंह दहिया भी मौजूद रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *