दिल्ली में सीएनजी की कीमतें 2 रुपए प्रति किलो बढ़ीं

दिल्‍ली सहित देश के कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है | Total tv, News delhi, Latest news in hindi, Delhi khabar,

दिल्‍ली सहित देश के कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। दिल्‍ली में सीएनजी की कीमतों में 2 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि पिछले 6 दिनों में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में 15 मई को ही सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे।

Read Also दिल्ली को दिया जा रहा है उसके हक का पूरा पानी- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

जहां एक तरफ सीएनजी के दामों को बढ़ने के बाद कैब ड्राइवर और ऑटो चालकों का कहना है कि सरकार रेट तो बढ़ा रही है लेकिन किराए में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए। सवारी पुराने किराए पर ही आने– जाने की बात करती है, जिससे हमारा नुकसान हो रहा है कमाई नहीं है।

सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी 75.61 रुपये प्रति किलो हो गई है।नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद सीएनजी 78.17 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुरुग्राम में सीएनजी 83.94 रुपये किलो हो गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *