कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर आयोजित किए गए ये कार्यक्रम

कांग्रेस का  आज 136 वां स्थापना दिवस  है जिसे पूरे देशभर में मनाया जाएगा जिसमें पार्टी जुड़े सभी लोग शामिल होंगे। पूरे देश में  कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) आज अपना 136 वां स्थापना दिवस मनाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान ‘सेल्फी विद तिरंगा’  चलाएं।  पार्टी ने इस दौरान कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी जारी किए हैं ताकि बचाव के साथ कार्यक्रम को पूरा किया जा सकें ।

 

ALSO READ- PM मोदी सोमवार को 100वीं किसान रेल को दिखाएंगे हरी झंडी

 

गौरतलब की प्रियंका  गांधी ने स्थापना दिवस के दिन कृषि कानून पर भी अपनी बात रखी  । उन्होनें कहा की जवान किसान का बेटा हैं, किसान अन्नदाता है । सरकार  किसानों के प्रति जवाबदेह, सरकार को जवाब देना होगा और समाधान निकालना होगा वही सोनिया गांधी ने संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

बता दें कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंम्बर 1885 में हुई थी जिसकी नींव एओ ह्यूम ने रखी थी । आज के दिन जब कांग्रेस स्थापना दिवस मना रही है ऐसे में राहुल गांधी विदेश चले गए हैं जिसकी पुष्टि सुरजेवाला ने की हांलाकि  अभी साफ नही है कि वह कहा गए हैं ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *