धमकी मिलने के बाद सोनीपत से कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार ने दिया इस्‍तीफा

surendra panwar

हरियाणा में विधायकों की सुरक्षा को लेकर हाल में उठे मुद्दे के बीच कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार ने इस्‍तीफा दे दिया है। सुरेंद्र पंवार ने अपना इस्‍तीफा मेल के जरिये विधानसभा अध्‍यक्ष ज्ञानचंद गुप्‍ता को भेजा है।

विधानसभा अध्‍यक्ष ने सुरेंद्र पंवार के इस्‍तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्‍हें ई–मेल के जरिये इस्‍तीफा मिला है लेकिन वेरिफिकेशन के बाद ही इस्‍तीफे को स्‍वीकार किया जाएगा। कांग्रेस विधायक के इस्‍तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष उदयभान ने खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि सरकार के लिए ये शर्म की बात है कि सुरक्षा के मुद्दे पर विधायक इस्‍तीफा दे देते हैं। उन्‍होंने कहा कि सुरेंद्र पंवार से बात करके पता करेंगे कि आखिर उन्‍होंने अचानक इस्‍तीफा क्‍यों दिया।

 

Read Also पीएम मोदी ने विपक्ष पर चुटीले अंदाज में निशाना साधा- बारिश के बाद भी कम नहीं हो रही गर्मी- पीएम मोदी

 

गौरतलब है कि विधायक की ओर से लगातार सुरक्षा का मामला उठाया जा रहा था। हरियाणा में विधायकों को धमकी मिलने की शुरूआत भी सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार से हुई थी। जुलाई महीने की शुरूआत में ही सुरेंद्र पंवार ने सोनीपत के एसपी और डीजीपी हरियाणा को शिकायत की थी कि उन्‍हें विदेशी नंबर से फोन आया था और धमकी दी गई थी। विधायक सुरेंद्र पंवार ने ये भी कहा था कि उनके साथ ही साढौरा और गुरूग्राम के सोहना से विधायक को भी धमकी दी गई थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *