बॉलीवुड में कोरोना कहर, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव 

मुबंई: बॉलीवुड जगत में एक बार फिर से कोरोना का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक कई अभिनेता कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। अभी तक इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार इसकी चपेट में आ चुके हैं। आपको बता दें कि अब जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक, जॉन और उनकी पत्नी ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी, इसके बावजूद भी उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टर ने बताया कि वे और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव हैं, और उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल वह ठीक महसूस कर रहे हैं। दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और इलाज जारी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *