कोरोना पॉजिटिव रकुल प्रीत ने पोस्ट की ऐसी PIC, फैंस ने लिए जमकर मजे 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से चर्चाओं में है। वो अपना इलाज घर से ही करा रही है। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है।

इस बीच वो अपना टाइम पास सोशल मीडिया के जरिए कर रही है। रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

फोटो में रकुल ने शाइनिंग ड्रेस पहनीं हुई है, पर ड्रेस के साथ उनके बिखरे बाल जरा भी अच्छे नहीं लग रहे हैं। बिखरे बालों के कारण रकुल प्रीत सिंह लोगों के निशाने पर आ गई।

लोग उन्हें हेयर स्टाइल को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट में ‘शॉक लगा शॉक लगा तक कह डाला। आपको बता दें, रकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि वो कोरोना से संक्रमित है। साथ ही अपने करीबियों को कोरोना टेस्ट कराने की नसीहत भी दी।

रकुल प्रीत सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैं बताना चाहूंगी कि मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। मैं ठीक हूं और फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि जल्द से जल्द शूटिंग पर वापस आ सकूं।

मुझसे मिलने वालों से मेरा अनुरोध है कि वे अपनी जांच करा लें। आपका धन्यवाद… और सुरक्षित रहें। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रकुल प्रीत सिंह टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने ‘यारियां’, ‘दे दे प्यार दे’ और ‘मरजावां’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *