Corona Update: दिल्ली में फिर कातिल हुआ कोरोना, एक दिन में आए 425 नए मामले

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,628 नए मामले | Total tv, Hindi samachar,

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,628 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 18 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि इस बीच 2,167 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। इसी के साथ अब देश में कुल कोरोना के एक्टिव केस 15,414 हो गए है। वहीं अब तक देशभर में 192.82 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

आपको बता दें कि, लगातार सबसे ज्यादा डराने वाले मामले राजधानी दिल्ली से सामने आ रहे है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 425 नए मामलों की पुष्टि की गई है। वहीं इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, बीते दिन दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 418 नए मामलों की पुष्टि की गई थी।

 

Read Also – प्रतिबंधित दवाईयों के साथ युवक गिरफ्तार, 2650 नशीले कैप्सूल बरामद

 

वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा 24 घंटे में कुल 245 नए मामले सामने आए है। जिनमें से गुरुग्राम में 163, फरीदाबाद से 52, हिसार से 8, पानीपत से 5 नए मामले सामने आए है।

वहीं मुबंई में पिछले 24 घंटे में 470 नए मामले सामने आए, हालांकि इस बीच 334 मरीज ठीक भी हुए और राहत की बात यह रही की इस दौरान कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

गौरतलब है कि, इस महीने के शुरुआती हफ्तों में कोरोना की रफ्तार सुस्त नजर आई थी, लेकिन इन दिनों एक बार फिर से कोरोना कातिल होता नजर आ रहा है। इस बीच लगातार रोजाना 2 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने रहे है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *